
पड़ोसी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पड़ोस की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और इसके बाद बातचीत शुरू की। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की करतूत यही नहीं रुकी। उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया और पांच लाख रुपए की मांग की। आरोपी ने महिला से 20 हजार रुपए वसूल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला रवींद्र इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती कर बातचीत करने लगा। बच्चों को पढ़ाने के बहाने उसके घर आने जाने लगा। दो जुलाई 2025 को जब महिला का पति काम पर गया था और बच्चे स्कूल गए थे। तब रविंद्र ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर पीड़िता के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। 8 सितंबर को आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के लिए महिला से पांच लाख रुपए की मांग की। पैसे देने से पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो प्रसारित कर दी। यह जानकारी गांव के लोगों ने महिला के पति को दी। फिर उसने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































