हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ उसके पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
हापुड़ के एक मौहल्ला निवासी महिला ने बताया कि रविवार को उसका पड़ोसी छत से कूदकर घर में घुस आया और महिला के साथ बलात्कार किया। जब पीड़िता ने घटना का विरोध किया तो आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और मारपिटाई की। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 354ख, 376, 323 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:
कौन है वह महिला पुलिसकर्मी जिसके घर चल रहा था सिरोही नर्सिंग होम?
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































