पड़ोसी ने युवती को दबोच कर किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती घर से दूध लेने के लिए जा रही थी कि रास्ते में पड़ोसी ने उसे दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने जब शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने किसी तरह पीड़िता को बचाया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आते हैं। कॉल रिसीव करने पर आरोपी पीड़िता से अश्लील बातें करता था। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने पीड़िता की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर तैयार कर ली और फोटो को वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। तीन अगस्त को पीड़िता ने मामले में साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। इसके बाद 29 अगस्त की सुबह पीड़िता अपने घर से दूध देने के लिए जा रही थी कि पड़ोस में रहने वाली नदीम ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी उसे उठा कर ले जाने लगा तभी पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055


























