
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेहरू युवा केन्द्र हापुड़ ( युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार ) द्वारा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन आई.एम. आई. आर. सी.कॉलेज कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर में हुआ जिसका शुभारंभ राजेंद्र तोमर चेयरमैन द्वारा किया गया। सौरभ तोमर द्वारा बताया गया गणतंत्र दिवस का मौका केवल देशभक्ति और जोश से रोम-रोम जगाने का ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को भी याद करने का है।हम भारत के वीर सपूतों की कीमत जानते हैं। हर दिल में तिरंगा सजा देते हैं जिसमें विजेता प्रतिभागियों को राजेंद्र तोमर और सौरभ तोमर द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें प्रथम नेहा दूसरा स्थान प्राची चौहान ,तृतीय लवली सागर। साथ ही राष्टीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का समापन भी युवा को प्रमाण पत्र देकर किया गया। कार्यक्रम में प्रवेश चौधरी, सतेंद्र, पल्लवी खंजरवाल ,नैना सैनी,प्रज्ञा ,निधि सिसोदिया,दीप्ति राणा ,लवली सागर, आनशी सागर,खुशी शर्मा , वैष्णवी,साक्षी कश्यप,अपराजिता,काजल यादव ,गौरव तोमर, उत्कर्ष,आदि लोग उपस्थित रहे।




























