
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी प्रशांत कुमार की मौत होने के मामले में पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही के विरोध में परिजनों ने थाना सिंभावली पर हंगामा किया जिसके बाद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने थाने पर तैनात दरोगा विकेश कुमार और दरोगा गोविंद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और मामले में विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि प्रशांत 1 अप्रैल को सड़क हादसे का शिकार हो गया था। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया जहां 3 अप्रैल को प्रशांत की मौत हो गई। ऐसे में थाना सिंभावली पर तैनात दरोगा विकेश कुमार और दरोगा गोविंद सिंह ने मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो प्रचारित नहीं किया और ना ही घटना को गंभीरता से लिया। इसके बाद मृतक का अज्ञात शव के तौर पर अंतिम संस्कार किया गया जिससे गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को थाना सिंभावली पर हंगामा किया और हाईवे जाम कर दिया। ऐसे में मामला अधिकारियों के समक्ष आया तो उन्होंने दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























