हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के कोटला सादात में मंगलवार को एक चार साल का बच्चा नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही के चलते खुले बोरवेल में जा गिरा। बता दें कि नियमानुसार बोरवेल का ध्वस्तीकरण किया जाना था लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों ने ना ही ध्वस्तीकरण कराया, ना ही बोरवेल का मुंह बंद कराया और ना ही कमरे का गेट लगवाया। लापरवाही बरतते हुए बोरवेल का मुंह खुला छोड़ दिया। हालांकि नगरपालिका और सिंचाई विभाग को डीएम ने नोटिस जारी किया है।
आपको बता दें कि नगर पालिका ने नलकूप के लिए लगभग 125 फीट गहरी बोरिंग की थी लेकिन बोरिंग फेल होने पर इसे बंद कर अन्य स्थान पर नलकूप लगाया गया। अधिकारियों ने ना तो बोरवेल का मुंह बंद कराया और ना ही कमरे का दरवाजा लगाया। नियम के अनुसार बोरवेल को जब बंद किया जाता है तो उसका ध्वस्तीकरण होना बेहद आवश्यक है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस नलकूप का ध्वस्तीकरण नहीं हुआ। ऐसे में लापरवाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की जरूरत है।
बाबूगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन के भाई जयवीर सिंह गुर्जर की शोक सभा 12 जनवरी को






























