👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वैसे तो पुलिस-प्रशासन ने हाल ही में लापरवाह स्कूली वाहनों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाकर कार्रवाई लेकिन लगता है कि यह अभियान अब ठंडे बस्ते में चला गया है। गढ़ क्षेत्र की यह वायरल वीडियो कई दावों की पोल खोल रही है। जान हथेली पर रखकर छात्र स्कूल जाने को मजबूर हैं। जुगाड़ पर सवार यह छात्र कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। ठेले वाले इस जुगाड़ में करीब नौ छात्र बैठे हैं जो कि कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। एक मासूम तो ड्राइवर की सीट पर ही बैठा है। जरा सोचिए कि अगर बैलेंस बिगड़ जाए या किसी बच्चे की आंख लग जाए तो यह लापरवाही किसी की जान भी निगल सकती है। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद भी यह जुगाड़ चल रहे हैं जिनपर कार्रवाई करने की जरुरत है।
































