👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राजस्व को चूना लगाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. अब हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भी इसी से मिलता-जुलता मामला सामने आया है जहां कई दिनों से रखी निर्माण सामग्री पत्थर बन चुकी है. अधिकारियों का इस ओर ध्यान ना होने की वजह से ऐसा हुआ है. अधिक मात्रा में बनाए गए सीमेंट को ऐसे ही छोड़ दिया जिससे वह जम गया और अभी भी अस्पताल में मौजूद है. सीमेंट को समय रहते इस्तेमाल में लाया जाता तो यह नुकसान ना होता. लापरवाही की यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है.
सीमेंट का यह मसाला कई दिनों से खुले में पड़ा है जिसकी वजह से निकलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.
































