हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ कोरोना के साथ-साथ मास्क मुक्त भी हो चुका है। लोगों की लापरवाही इसी ओर इशारा कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस लापरवाही का अंजाम त्योहारों के बाद लोग भुगत सकते हैं। हापुड़ के पक्काबाग चौराहा पर ईहापुड़ न्यूज की टीम पहुंची और लोगों की लापरवाही को कैमरे में कैद किया। इस दौरान पुलिसकर्मी लोगों को मास्क का मह्त्व समझाते नज़र आए।
बता दें कि जनपद हापुड़ में लोगों को कोरोना का जरा भी खौफ नहीं है। हर कोई अब बिना मास्क के सड़कों पर उतरा है। मास्क लगाने से परहेज करने वाले यह लोग कोरोना संक्रमण को आमंत्रण दे रहे हैं। बता दें कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट बेहद खतरनाक है जो देश में कई मरीजों में मिल चुका है। यह वेरिएंट वैक्सीनेशन की दोनों खुराक लेने के बाद भी संक्रमित कर सकता है। आप देख सकते हैं की सड़कों पर बेफिक्र घूमने वाले यह लोग अपनी जेब और बैग में मास्क रखकर घूम रहे हैं जो एक बहुत बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है। अगर लोगों ने समझदारी नहीं दिखाई तो फिर से कोरोना हावी हो सकता है।
Our Trending: ससुर ने दामाद को लड़की के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ा, देखें वीडियो:
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























