हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ में चेकिंग बुक दबाकर बैठने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। 38 चेकिंग बुक दवा कर बैठे अवर अभियंताओं से जवाब तलब भी किया गया है। साथ ही पत्र लिखकर तत्काल चेकिंग जमा करने के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें कि अवर अभियंता मौर्य आनंद ने आठ चेकिंग बुक, रामस्वरूप ने एक, ओमपाल ने तीन, अरुण कुमार ने एक, ईश्वर प्रसाद ने एक, योगेंद्र कुमार ने चार, राधेश्याम ने दो, लेखराज त्यागी ने सात, ब्रजराज त्यागी ने दो, महरोज दोस्त ने एक जबकि हृदयशंकर ने छह चेकिंग बुक जमा नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि एक चेकिंग बुक में 50 रिपोर्ट दर्ज हो सकती हैं जो कि बिजली चोरी से संबंधित होते हैं। हर एक रिपोर्ट की तीन कॉपियां होती हैं: एक रिपोर्ट उपभोक्ता, दूसरी एंटी थेफ़्ट, तीसरी उपखंड अधिकारी कार्यालय में जमा होती है। ऐसे में अधिकारीयों की लापरवाही सामने आ रही है।
किस तरह करें निवेश: जानिए- 9457625625






























