हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली विभाग अक्सर अपने कामों की वजह से चर्चा में रहता है। इस बार एक और कारनामा बिजली विभाग ने कर दिया है जिससे एक बार फिर बिजली विभाग सुर्खियों में आ गया है। बिजली विभाग ने एक ही नलकूप के दो कनेक्शन जारी कर दिए हैं और उपभोक्ता से दोनों दिलों के भुगतान का दबाव बनाया। मामले की सूचना मिलने पर किसान इकट्ठा हो गए और विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बता दें कि हापुड़ के गांव कूड़ी निवासी किसान विक्रम सिंह के खेत पर एक ही नलकूप लगा है जिसका कनेक्शन उन्होंने ऊर्जा निगम से लिया था। विक्रम सिंह नलकूप का बिल भी लगातार चुका रहे थे। विद्युत विभाग ने लापरवाही करते हुए एक ही नलकूप के दो कनेक्शन खोल दिए जिसके बाद किसानों ने मोर्चा खोल दिया और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























