👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर कोरोना को मात दे दी है। सोमवार को नीरज कुमार जादौन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। नीरज कुमार जादौन अब स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
बता दें कि 22 अप्रैल 2021 को नीरज कुमार जादौन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी जिसके बाद उनका उपचार शुरु हुआ था। नीरज कुमार जादौन इससे पहले भी 21 सितंबर 2020 को कोरोना संक्रमित हो गए थे जो कि 4 अक्टूबर 2020 को स्वस्थ हो गए थे। नीरज कुमार जादौन ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 18 मार्च 2021 को लगवाई थी।


हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632

































