नीम नदी संसद का गठन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के दत्तियाना गांव से उद्गम हुई नीम नदी के लिए लोक भारती ने ग्राम-ग्राम जाकर नीम नदी संसद का गठन करके ग्राम के युवा व बुजुर्गों को जोड़कर गुरुवार से कार्य शुरू कर दिया है। सिंभावली ब्लॉक के हिम्मतपुर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष सुभाष प्रधान की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें ग्रामीणों को इस समिति का सदस्य व चंद्रपाल को संयोजक बनाया गया। गांव के युवाओं ने कहा कि गंगा की सहायक नदी नीम नदी का हमारे गांव से होकर जाना हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है। कई दिनों से हम इसके विषय में समाचार पत्रों में पढ़ रहे थे लेकिन हमारा भी इसमें सक्रिय सहयोग करने का मानस था। परंतु हमें यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हम नीम नदी के लिए कर क्या सकते हैं। लोक भारती के माध्यम से सभी ग्रामवासियों ने नदी के पुनरुद्धार के लिए लोक भारती मॉडल को अपनाने का प्रण लिया।

     लोकभारती नीम नदी ही नहीं वरन प्रदेश की अनेकों नदियों पर कार्य कर रही है जिस पर क्षेत्रीय जनता का सहयोग लगातार मिल रहा है। हापुड़ जनपद में तो मानो समस्त ग्रामीण  कार्य के लिए अपनी सहमति प्रदान कर रहे हैं। शीघ्र ही वन विभाग के साथ मिलकर नदी पर वृक्षारोपण का कार्य ग्रामीणों के द्वारा संपन्न करने की कार्य योजना बन रही है ।इस अवसर पर लोक भारती के हापुड़ के प्रमुख मूलचंद आर्य ,जिला प्राकृतिक कृषि प्रमुख हापुड़ सूबेदार जगदीश सिंह चौहान ने भी अपने विचारों से ग्रामीणों को अवगत कराया व नीम नदी को गांव की जीवन रेखा बनाने का आव्हान किया।

Hungry Hippiee लाए हैं अनलिमिटेड खाने का खास ऑफर:







Related Posts

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद  (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में बाइक सवार हुडदंगियों का जबरदस्त आतंक है जो क्षेत्र में…

Read more

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

🔊 Listen to this पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृतहापुड सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ डिस्ट्रिक्ट 142 के तत्वावधान में न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान
error: Content is protected !!