हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क सुरक्षा माह के दौरान शुक्रवार को हापुड़ में एनसीसी कैडेट्स ने वाहन चालों को ट्रैफिक रुल का पालन करने के लिए जागरुक किया। कैडेट्स ने कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन चालक हैलमेट अवश्य लगाएं और चौपहिया चालक सीट बैल्ट लगाना न भूलें। ट्रैफिक रुल का पालन करने में ही सभी की भलाई है और सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है।
एनसीसी कैडेट्स ने न केवल वाहन चालों को ट्रैफिक रुल के प्रति जागरुक किया, बल्कि चौराहों पर खड़े होकर यातायात नियंत्रित भी किया और अपनी-अपनी दक्षता का परिचय भी दिया। हापुड़ ट्रैफिक पुलिस के मार्ग दर्शन में हापुड़ के एसएसवी इंटर कालेज के एनसीसी के छात्र-छात्राओं की कार्यकुशलता को देख कर हर कोई दंग रह गया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























