प्राथमिक विद्यालय नवादा के छात्र हुए सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में मुख्य अतिथिव इन्हरव्हील क्लब अध्यक्षा डॉ. पूनम ग्रोवर व रोटरी क्लब के AG डॉ. अशोक ग्रोवर ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।अतिथियों ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। वर्ष भर में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों को स्टार ऑफ द अटेंडेंस जिसमें कक्षा 5 की नबिया को चुना गया। पूरे वर्ष स्वच्छता, अनुशासन व सक्रियता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में लक्की कक्षा -5 को चयनित किया गया।
कबाड़ से जुगाड़ व पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने तिलक और फूलों से सभी अतिथियों का सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन डा रेणुदेवी ने किया। डॉ. पूनम ग्रोवर ने कहा कि बेटियों को जैसा माहौल प्राथमिक विद्यालय नवादा में मिल रहा है वह हर बेटी के लिए आदर्श है। बच्चों ने अपने हाथ से बने उपहार को अतिथियों को भेंट किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य विशाखा ने आभार व्यक्त किया।
केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद





























