हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रों में मंदिरों को विशेष रुप से सजाया गया है। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई है। भक्त मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
बता दें कि यह अखंड ज्योत नवरात्रों में प्रज्वलित रहेगी। इस दौरान मंदिर में मां दुर्गा देवी का पाठ, आरती, हवन आदि किया जाएगा। मंदिर में मां दुर्गा का विशेष रुप से श्रंगार किया गया है और खास भोग लगाया गया है। वहीं मंदिर में मिट्टी की वेदी बनाकर जौ और गेहूं मिलाकर बोकर कलश की स्थापना की गई है। इसी तरह हापुड़ के चंडी मंदिर, देवी मंदिर व मंसा देवी मंदिर में भी मां का भव्य श्रंगार किया गया है और मां आद्य शक्ति चंडी महारानी की पालकी यात्रा का आयोजन किया गया है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































