बदले हुए मार्ग से चलेगी नौचंदी एक्सप्रेस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया था लेकिन अब नौचंदी एक्सप्रेस निरस्त नहीं होगी बल्कि बदले मार्ग से चलेगी। वहीं, राज्यरानी एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया था लेकिन अब यह भी अपने रूट व समय से संचालित है।
आपको बता दें कि मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के रोजा रेलवे स्टेशन यार्ड में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मेगा ब्लॉक लिया गया है। सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस (14242) को 23 जुलाई से पांच अगस्त तक निरस्त किया गया था। लेकिन यह ट्रेन 23 जुलाई से चार अगस्त तक परिवर्तित रूट हापुड़-खुर्जा- कानपुर सेंट्रल-लखनऊ होते हुए चलाई जाएगी। पांच अगस्त से इस ट्रेन का संचालन निर्धारित रूट से किया जाएगा। प्रयागराज से सहारनुपर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस (14241) को 22 जुलाई से चार अगस्त तक निरस्त किया गया था। लेकिन अब ट्रेन का संचालन 23 जुलाई से चार अगस्त तक परिवर्तित मार्ग लखनऊ- कानपुर सेंट्रल, खुर्जा-हापुड़ रूट से किया जाएगा। इसके अलावा मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस (22454) को एक से छह अगस्त तक निरस्त किया गया था। 31 जुलाई और एक अगस्त को यह ट्रेन निर्धारित समय और रूट से संचालित की जाएगी। एक अगस्त को मेरठ से 2.15 घंटे व दो अगस्त को तीन देरी से ट्रेन का संचालन होगा, जबकि तीन से छह अगस्त तक ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा। वहीं लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस (22453) 31 जुलाई व एक अगस्त को निर्धारित समय व रूट से संचालित होगी। जबकि दो अगस्त से पांच अगस्त तक ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700




























