👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने शनिवार आज से नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन पुनः शुरू करने का फैसला लिया है जबकि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार को शुरू हो चुका है। नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन चार जनवरी से रद्द किया गया था। बता दें कि रोजा बरतारा में यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया था। काम शुक्रवार को पूरा हो गया जिससे शनिवार से नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949



























