हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सहारनपुर से हापुड़ रूककर लखनऊ के रास्ते प्रयागराज तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को छह जून तक रद्द किया गया है जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. बता दें कि सहारनपुर रेल मार्ग पर पड़ने वाले बुंदकी और नगीना के बीच पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है जिसकी वजह से नौचंदी एक्सप्रेस समेत विभिन्न ट्रेनों को रद्द किया गया है. नौचंदी एक्सप्रेस छह जून तक रद्द रहेगी.
बता दें कि नौचंदी एक्सप्रेस की संख्या 14512 एक जून से 5 जून तक और ट्रेन संख्या 14511 दो जून से 6 जून तक रद्द रहेगी जबकि राज्य रानी एक्सप्रेस कोयले की मालगाड़ी का बिना रुके संचालन कराने के लिए रद्द की गई है जिसका संचालन दो जून से हो सकता है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























