हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को नेशनल खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी प्लेयर मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नेशनल खेल दिवस का आयोजन किया जाता है ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र – छात्राओं तथा अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ १०० मीटर रेस से शुरू किया गया । इसके बाद लंबी कूद, ऊंची कूद, बैडमिंटन आदि का आयोजन भी हुआ। प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के खिलाड़ियों का चुनाव हुआ जिन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतियोगिता के आरंभ, मध्य और अंत तक मैदान तालियों की आवाज से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में अध्यापकों की भी एक रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को खेलों का महत्व बताते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल शिक्षा का एक अनिवार्य अंग है। स्वस्थ शरीर व मन अध्यापकों और छात्रों सभी के लिए बहुत आवश्यक है। विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी अति आवश्यक है। खेल हमारे जीवन में उच्च स्तर का आत्मविश्वास और अनुशासन लेकर आता है जो हमारे साथ पूरे जीवन रहता है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























