
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 27 सितंबर 2025 को होने वाली भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की पंचायत को लेकर चर्चा हुई। इस संबंध में बैठक आयोजित की गई।बैठक में एकलव्य ने संबोधित करते हुए कहा पंचायत को सफल बनाना हमारा मुख्य कार्य है। दोनों जिला अध्यक्षों के हाथ मज़बूत करना हमारा कर्तव्य है।
इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि पंजाब बाढ़ राहत सामग्री लेकर एक छोटा जत्था 21 सितंबर को हापुड़ से रवाना होगा, जिसके लिए सभी साथियों के सहयोग से डीज़ल की व्यवस्था की जाएगी। इस बैठक में प्रमुख रूप से विनय बाना, सूरजवीर सिंह, विनोद धालीवाल, पोदन प्रधान, लोकेश प्रधान, सुनील टाइगर, डॉ. मतलूब, आज़ाद तोमर, शाहरुख प्रधान, पपेंद्र सिंह, मोहित चौधरी, रिंकू प्रधान, सचिन सिवाल, परमजीत सिंह, गोलू बिगास, समरजीत सिंह, गौरव चट्ठा, गौरव शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























