👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में पिछले दिनों हुई कारपेंटर आसिफ की हत्या के मामले में 30 अगस्त को परिजनों को सांत्वना देने वर्ल्ड पीस हार्मनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शकील सैफी की गाड़ी का चालान किया गया है। सात हजार रुपए का चालान पुलिस ने किया है। शकील सैफी गाड़ियों के काफिले के साथ पीड़ित के गांव पहुंचे थे। नोएडा के रहने वाले शकील ने परिवार को एक लाख की आर्थिक मदद भी की थी। सिंभावली पहुंचने के दौरान शकील एक गाड़ी के बाहर निकले हुए थे। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सात हजार रुपए का चालान किया है।
ऑफर: ई रिक्शा मात्र 35000 की डाउन पेमेंट पर, साथ में पाए एलईडी, आरओ, मिक्सर या वाशिंग मशीन: 7906867483



























