👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं विधायक कोयंबटूर तमिलनाडु वानथी श्रीनिवासन एवं उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी और मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता,महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के साथ 19 सितंम्बर को हापुड़ मनोहर रेजिडेंसी में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक की अगुवाई में संपन्न होंगे । समारोह में 71 कोरोना योद्धाओं महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




























