👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन हुआ जिसका संचालन लोक अदालत की नोडल अधिकारी और अपर जिला जज डॉ रीमा बंसल ने किया। बैठक में जिला जज एससी-एसटी उमाकांत जिंदल व अपर जिला जज एमपी एमएलए कमलेश कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को लोक अदालत के लिए चिन्हित वादों में समन की तामील कराने के निर्देश दिए। प्राधिकरण की प्रभारी सचिव सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम लवली जयसवाल ने बताया कि 12 नवंबर को जिला न्यायालय, जनपद के सभी बाह्य न्यायालय तथा सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

























