हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महा सचिव चौ. सचिन सरोहा ने बुधवार को हापुड़ में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को समर्थन देने का ऐलान किया और कहा कि राष्ट्रीय जाट महासभा जाट समाज के राजनीतिक चेहरे जयंत चौधरी को मजबूत करने का कार्य करेगी।
राष्ट्रीय जाट महासभा ने एडवोकेट जितेंद्र सिंह को महासभा की विधि प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष तथा जितेंद्र सिंह करकोड़ा को महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया औऱ उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान सुनील चौधरी, मनोज तेवतिया, सोनी सिंह, संजय पनवाड़ी, राहुल मलिक, कर्मवीर, गौरव तेवतिया, विनोद, दर्पण सिवाच, लक्ष्य तेवतिया,ओमवीर नागर, योगेश जाखड़, संजीव, महेश कुमार आदि उपस्तिथ रहे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588



























