हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह मंगलवार को हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित केशव नगर पहुंचे और भाजपाइयों के साथ योग किया. सांसद अरुण सिंह के हापुड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल देकर सांसद का स्वागत किया और पटका पहनाकर सम्मानित किया. योग शिविर में सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने हिस्सा लिया. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योगा बेहद जरूरी है. योग करने से रोग दूर भागते हैं.
योग शिविर में विभिन्न योगासन किए गए. इस अवसर पर सांसद अरुण सिंह के साथ जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक हापुड़ सदर विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, भाजपा नेता विनोद गुप्ता व बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे.



























