एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस मनाया गया










एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस मनाया गया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट में होने वाले कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना था। यह कार्यक्रम जिला बेसिक अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के लगभग 400 बच्चों को निःशुल्क कृमिनाशक दवा खिलाई गई। साथ ही बच्चों को स्वच्छता, साफ पानी पीने, हाथ धोने तथा संतुलित आहार के महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा बन सकता है, इसलिए समय पर दवा लेना अत्यंत आवश्यक है।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें तथा ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सहयोग करें।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सभी ने बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com








  • Related Posts

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    🔊 Listen to this हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त इलाज योजना का लागू आयुष्मान कार्ड धारक उठा रहे हैं…

    Read more

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    🔊 Listen to this हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौपला से चंद कदमों की दूरी पर गढ़ रोड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

    किसानों को दिया पिछला गन्ना भुगतान

    किसानों को दिया पिछला गन्ना भुगतान
    error: Content is protected !!