हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लोहे के व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के विरोध में राष्ट्रीय व्यापार मंडल उतर आया है. राष्ट्रीय व्यापार मंडल के हापुड़ जिला अध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने कहा कि व्यापारी एक स्वर में घटना की घोर निंदा करते हैं. इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. अमित टोनी ने मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा करें.आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की देर शाम दुकान से घर लौट रहे लोहे के व्यापारी पुनीत गोयल के सात बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया और करीब तीन लाख रुपए से भरा नोटों का बैग लूट कर फरार हो गए जिसके बाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.




























