👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त, अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों में नए सत्र से कक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को राष्ट्रगान का आना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टीईटी की तर्ज पर शिक्षकों की भर्ती के लिए मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा भी शुरू की जाएगी. गुरुवार को आयोजित एक बैठक में मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉक्टर इफ्तिखार अहमद जावेद ने यह फैसला लिया.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit




























