हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सनातन धर्म सभा पर गुरुवार को कार्यकारिणी की एक विशेष सभा स्वर्गीय नरेश कुमार अग्रवाल कसेरा की आत्मा का शांति के लिए रखी गई जिसकी अध्यक्षता नवरत्न त्यागी ने की। संचालन रविंद्र पीएनबी बैंक वालों ने किया। इस दौरान अशोक छारिया ने कहा कि नरेश कसेरा ने दूसरों की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। चक्रवर्ती गर्ग ने नरेश कसेरा को एक निर्भीक एवं धर्म परायण व्यक्ति बताया। हर किसी के दुख-सुख में काम आने वाला बताया।
सभा में उपस्थित अनेक लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जिससे माहौल भावुक हो गया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा ने सर्वसम्मति से नरेश कसेरा की स्मृति में कोई सेवा प्रकल्प चालू करने की बात को उठाया जिसमें यह तय हुआ कि सनातन धर्म में एक ऑक्सीजन बैंक की स्थापना नरेश अग्रवाल कसेरा के नाम से की जाएगी। इस अवसर पर नरेश कसेरा के पुत्र गोविंद अग्रवाल ने तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं दो ऑक्सीजन सिलेंडर अपने पिताजी की स्मृति में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दिए। सभा में अनिल गोयल बैंक वाले, पुनीत, संजय, कृष्णा, ओम प्रकाश टायर वाले, अशोक कुमार आदि अनेकों गणमान्य लोग इस सभा में उपस्थित रहे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033





























