हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रहने वाली एक महिला की मुश्किलें जल्द ही बढ़ सकती हैं। ग्रेटर नोएडा पुलिस एक लाख रुपए में बच्चा खरीदने वाली बिचौलिया महिला को जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। दरअसल एक नानी ने अपने धेवते को अगवा कर हापुड़ निवासी महिला को बेच दिया। इसके बाद पुलिस ने संभल से नानी को तो गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस बच्चा, बिचौलिया महिला और दम्पत्ति को तलाश रही है।
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी निवासी शिवांगी ने बताया कि उसने इस्लाम से प्रेम विवाह किया था। गर्भवती होने के दौरान देखभाल के लिए उसकी मां बबीता को बुलाया जो अप्रैल के महीने में उसके घर आ गई। इसी बीच शिवांगी ने बेटे को जन्म दिया लेकिन इसके बाद भी बबीता अपनी बेटी के घर रुकी रही और 10 मई को वह मौका देखकर उसके पुत्र को अगवा कर ले आई जिसने हापुड़ निवासी एक बिचौलिया महिला को बच्चा एक लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने दंपति की निशानदेही पर संभल से नानी बबीता को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस बच्चे, दंपति और बिचौलिया महिला की तलाश में जुटी हुई है
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























