हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम मदरसे में स्वर्गीय मौलाना नाज़िर हुसैन की जीवनशैली पर आधारित पुस्तक नकुश नाजिर का विमोचन किया गया।जिसमें वक्ताओं ने मौलाना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए नेक कार्यों का व्याख्यान किया।
गुरुवार को बुलंदशहर रोड स्थित बड़ा मदरसा जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम में नकुश नाजिर पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक मदरसे के उस्ताद मुफ़्ती अय्यूब कासमी द्वारा लिखी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अथिति दारूल उलूम देवबंद मदरसे से आए मुफ़्ती सदर मुफ़्ती महमूद ने कहा कि स्वर्गीय मौलाना नाजिर ने बड़े मदरसे के मोहतमिम के रूप में लगभग 60 वर्ष मदरसे की सेवा की है।उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इस्लाम की नीतियों का बख़ूबी प्रचार प्रसार किया। स्वर्गीय मौलाना नाज़िर को सदैव देश दुनिया में समाज के लिए किए गए नेक कार्यों के लिए जाना जाएगा।वहीं किताब लेखक मुफ़्ती अय्यूब द्वारा किताब में स्वर्गीय मौलाना नाजिर की जीवनशैली से लेकर उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो, दीनी कार्यों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। कार्यक्रम में मदरसे के मोहतमिम मुफ़्ती अब्दुल कय्यूम ने भी अपने विचार रखते हुए कहा की मदरसे से दी जाने वाली शिक्षा से समाज का नया विकास सम्भव है। इस दौरान मौलाना अब्दुल्ला, क़ारी शौक़तडॉक्टर ज़ाकिर मौलाना अकील उपस्थित थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























