VIDEO: जनपद हापुड़ में दो हजार रुपए के नकली नोटों की खेप खपाने वाला गिरोह पकड़ा गया










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):  जनपद हापुड़ के सिम्भावली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है जो नकली नोट बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाजारों में चलाते थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन लाख 64 हजार रुपए के दो-दो हजार के 184 नकली नोट बरामद किए है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक व एक मोबाइल फोन भी मिला है।

पुलिस ने अनुसार वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने नई मंडी मुजफ्फर नगर के थाना कुकड़ा के मौहम्मद इलयास के बेटे शहजाद को सिम्भावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे के तीन लाख 64 हजार रुपए के दो-दो हजार वाले 184 नकली नोट बरामद किए है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि थाना सिविल लाइन मुजफ्फर नगर के अंतर्गत सरवट रोड पर फुरकान का बेटा सारिक अपने घर में नकली नोट छापता है, जिन्हें अपने साथी सूरज सैनी के साथ मिलकर मुजफ्फर नगर, मेरठ, गाजियाबाद व हापुड़ के बाजारों में चलाते है। बुधवार को वह नकली नोट लेकर बृजघाट पर सूरज सैनी को देने के लिए जा रहा था कि सिम्भावली पुलिस से उसे पकड़ लिया। सूरज सैनी व सारिक पुलिस पकड़ से बाहर है।

हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!