👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित विकास ग्लोबल स्कूल एंड डिफेंस एकेडमी के छात्र नैतिक चौधरी का ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में चयन हो गया है जिसकी ऑल इंडिया स्तर पर 1542 वी रैंक आई है। इस अवसर पर नैतिक को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

हापुड़ की देवलोक कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय नैतिक चौधरी पुत्र मनोज चौधरी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में जगह बनाई है। परिजनों का कहना है कि नैतिक ने जिला टॉप किया है। इस अवसर पर पिता मनोज चौधरी, स्कूल के डायरेक्टर विकास तेवतिया, स्कूल की चेयरपर्सन वर्षा तेवतिया, स्कूल के प्रिंसिपल एसपी सिंह ने नैतिक को बधाई दी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























