
गढ़मुक्तेश्वर में नैना गुर्जर की सक्रियता से भाजपा की नींद उड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की एक महिला कार्यकत्री की सक्रियता ने भाजपा की नींद उड़ा दी है और सपा नेत्री सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण तथा गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले पहुंचकर गहरी पैठ स्थापित कर रही है जो निश्चित रूप से भाजपा के लिए एक चुनौती है। यह सपा नेत्री कोई और नहीं बल्कि नैना गुर्जर है जिसे राजनीति के गुर विरासत में मिले हैं। सपा नेत्री नैना गुर्जर आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से सपा टिकट की प्रबल दावेदार है।
विदेशी संस्कृति के प्रभाव से कोसों दूर वह भारतीय संस्कृति की प्रबल समर्थक सपा नेत्री ने ईद उल फितर, नवरात्रों तथा हनुमान जयंती समारोह में शामिल होकर यह संदेश देने में सफल रही है कि वह सभी धर्मों का सम्मान व आदर करती है। आज गढ़मुक्तेश्वर की आवाज बन चुकी नैना गुर्जर किसी के भी सुख-दुख, धार्मिक आयोजन तथा स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंचने में भी पीछे नहीं रहती है। किसान और मजदूरों के बीच खेतों पर पहुंचकर गन्ना बुआई में सक्रियता निभाने वाली वीडियो तो खूब वायरल हुई है।
सिर से कभी साड़ी का पल्लू ने खिसकने देने वाली वह भारतीय नारी का स्वरूप नैना गुर्जर ने कहा है कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। जनपद हापुड़ की तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी विजयी होगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























