हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):कहते हैं जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों ने जो, एक कोरोना वायरियर्स के रूप में भगवान बनकर उतरे और मां बेटी का अंतिम संस्कार कराया। हुआ यह था कि हापुड़ के बराही मोहल्ला में एक विधवा अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी सोमवार को मां व एक बेटी की अचानक मौत हो गई। मां-बेटी गत एक-दो दिन से बीमार थी। मां बेटी की मौत के बाद यह अफवाह फैल गई कि मां बेटी की कोरोना से मौत हो गई। इस अफवाह के बाद कोई भी व्यक्ति मां बेटी के पार्थिव शरीर व उसके घर के पास तक फटकने को तैयार नहीं था। ऐसे में ओम पंडित नाम का एक नौजवान आगे आया और उसने नगर पालिका हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत को सारी परिस्थिति से अवगत कराया। चेयरमैन ने मां बेटी के अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था की और कोरोना वायरियर्स के दल को एंबुलेंस सहित मौके पर भेजा और अंतिम संस्कार के प्रक्रिया को पूरा कराया।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606

























