दुकानों से किराया वसूलने में नगर पालिका फेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ उन दुकानदारों से किराया वसूलने में फेल नजर आ रही है, जो पालिका की दुकानों पर काबिज तो है, परंतु गत कई वर्षों से नगर पालिका को किराया नहीं दे रहे है।
परिषद की हापुड़ के विभिन्न मार्गों पर 222 दुकानें है। इनमें अनेक दुकानदार ऐसे है जिन्होंने गत कई वर्ष से परिषद को किराय नहीं अदा किया है। ये दुकानदार परिषद की चेतावनी को भी अनदेखा कर रहे है।
नगर पालिक हापुड़ ने 20 जुलाई को एक प्रस्ताव पास किया था जिन दुकानदारों ने तीन वर्ष से किराया अदा नहीं किया है उनका आवंटन निरस्त माना जाए। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ था। परंतु बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय को अभी तक कार्यान्वित किया गया है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























