👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनसंख्या फाउंडेशन के अतंर्राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के बाद नागालैंड की चार युवितयां बुधवार को संस्था के कार्यालय पर पहुंची, जहां संस्था की ओर से राजेंद्र गुर्जर व शशि गोयल आदि ने नागालैंड की बहनों का तिलक लगा कर व उपहार भेंट कर स्वागत किया। नागालैंड की युवतियों ने जनसंख्या नियंत्रणँ कानून बनाने की मांग को समर्थन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने नागालैंड की बहनों को स्टेशन पहुंच कर विदाई दी।


























