हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ का निवासी नदीम मध्यप्रदेश में आयोजित होने जा रही दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेगा. इसके लिए नदीम ने तैयारी पूरी कर ली है. मध्य प्रदेश के उज्जैन में दो दिवसीय संगोष्ठी व प्रदर्शनी में देशभर से करीब 300 विद्वान जुड़ेंगे जहां भारतीय कैलेंडर को अंग्रेजी कैलेंडर की जगह मान्यता मिलेगी.
नली हुसेनपुर निवासी मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद रफीक ने बताया कि वह संगोष्ठी की तैयारी में जुट गए हैं. बता दें कि यह संगोष्ठी 22-23 अप्रैल को उज्जैन में आयोजित होगी जिसमें राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ-साथ पंचांगों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है. स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के परिप्रेक्ष्य में केंद्र सरकार ने यह पहल की है. इस आयोजन में विभिन्न विभाग हिस्सा लेंगे जिसका उद्देश्य विभिन्न अंचलों से पंचांगों के कारण व्रत, त्योहार, तिथि आदि को लेकर उत्पन्न होने वाले भेद समाप्त करना है.




























