वरदान की मौत की गुत्थी अभी भी रहस्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर के वरदान शर्मा की गाजियाबाद में हुई मौत अभी भी रहस्य बनी है और पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। वरदान शर्मा एक होनहार युवक था और वह गाजियाबाद के हाई टैक कालेज में पालीटैक्नीक का छात्र था।
चार दिन पहले वरदान की गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र का आशियाना सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वरदान शर्मा हापुड़ की आर्यनगर कालोनी के सुनील शर्मा का होनहार बेटा था। परिवारजनों ने वरदान की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
थाना कविनगर पुलिस वरदान की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है। वरदान शर्मा हापुड़ से सोसायटी तक कैसे पहुंचा और इस बीच वह किस-किस के सम्पर्क में था, इस प्रश्न का हल पुलिस खोजने में जुटी है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























