👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम द्वारा लॉर्ड बालाजी वेयरहाउस भोवापुर रिलायंस रोड पिलखुवा एवं हैंड ऑन ट्रेड्स वेयरहाउस गालंद धौलाना हापुड़ पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए सरसों के तेल के 4 नमूने, देसी घी के 3 नमूने ,किसमिस का एक नमूना ,बेसन के 2 नमूने, गुड का एक नमूना एवं मसालों के एक नमूने संग्रहित किए गए ।उक्त सभी 12 नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है ।रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




























