हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जिला प्रशासन की पहल पर हापुड़ के खाद्य तेल उद्यमियों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सस्ती दरों पर खाद्य तेल उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके लिए उद्यमियों ने नगर में 12 केंद्र स्थापित किए है। ये केंद्र दादाबाड़ी, अतरपुरा चौपला, बड़ी मंडी, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, पक्का बाग, फ्रीगंज रोड, भोला गंज आदि स्थानों पर खोले गए है। उपभोक्ता इन केंद्रों पर पहुंच कर भरपूर लाभ उठा रहे है। सरसों का तेल 160 रुपए प्रति किलो उपभोक्ता प्राप्त कर रहे है।
हापुड़ वनस्पति एवं आयल ट्रैडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल छावनी वालों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे खाद्य तेल बिक्री केंद्रों पर सस्ता व बढ़िया तेल खरीदें।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























