
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास दिल्ली लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार सेना के जवान 38 वर्षीय मोहम्मद मुस्ताक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है की सेना के जवान मेरठ स्थित रिमाउंट माउंट पशु चिकित्सा कोर आरवीसी में तैनात थे। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। मामले की जानकारी सेना के अधिकारियों को दी। इसके बाद सैनिक सिंभावली थाने पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के जनपद सीदी के थाना बहरी क्षेत्र के गांव खटेली निवासी मोहम्मद मुस्ताक 2009 में भारतीय सेना में रिमाउंट पशु चिकित्सक कोर में तैनात हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती मेरठ में चल रही थी दो दिन पहले उन्होंने किसी की रिश्तेदारी में जाने के लिए अवकाश लिया था। गुरुवार की रात वह बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी लेने के लिए सेना के जवान हापुड़ पहुंचे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























