हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश शिया सैंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी के खिलाफ गुरुवार को हापुड़ में मुस्लिम नौजवानों का गुस्सा फूट पड़ा और मुस्लिम युवा मंच हापुड़ की अगुवाई में नौजावनों ने प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन देकर रिजवी की किताब के प्रकाशन पर रोक लगाने तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वसीम रिजवी ने हाल ही में एक किताब लिखी है। किताब में लिखित टिप्पणियां कुरान व पैगम्बर मौहम्मद के खिलाफ अपमानजनक बताई है। मुस्लिम युवा मंच हापुड़ के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि किताब में वसीम रिजवी की टिप्पणी पैगम्बर मौहम्मद के विरुद्ध हैं जिन्हें सहन नहीं किया जा सकता।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























