👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल हो रही वीडियो एकता की मिसाल पेश कर रही है जहां निकली शोभायात्रा का मुस्लिम समाज ने जोरदार स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया.
बता दें कि हापुड़ में बालाजी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई. यह यात्रा इंदरगढ़ी, अयोध्यापुरी, चंडी रोड, पक्का बाग समेत शहर के विभिन्न इलाकों में निकाली गई जहां अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में मुस्लिम समाज ने शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया और एकता की मिसाल पेश की. गंगा जमुना की तहजीब सिखा रही यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है.
































