हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा व सेवा शिविरों में तेज ध्वनि यंत्र से तेज आवाज में संगीत नहीं बचाया जा सकेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। साथ ही 144 तेज ध्वनि यंत्र संचालकों को भी नोटिस जारी किया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र का कहना है कि यदि तेज आवाज में गाने चलाएं तो कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर कदम उठा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने जिले के 144 तेज ध्वनि यंत्र संचालकों को नोटिस भेजा है और कहा कि यदि वह कांवड़ यात्रा के दौरान या शिविर में तेज आवाज में संगीत बजाएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























