गर्भवती महिला की फंदा लगाकर हत्या










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के दहपा गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दहेज के लालच में ससुराल पक्ष के लोगों ने आठ महीने की गर्भवती महिला को उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या को आत्महत्या बनाने के उद्देश्य से फंदा लगाकर महिला की हत्या की गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के कस्बा किठौर के मोहल्ला हरिजन वाला निवासी आरिफ ने बताया कि उसकी बहन रुकैया उर्फ जमीला की शादी 22 अप्रैल 2020 को आजमपुर दहपा निवासी मंसूर के साथ हुई थी. ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे. इसी बीच रुकैया ने एक बच्ची को जन्म भी दिया. आरोपी ससुराल पक्ष के लोग लगातार पीड़िता के साथ मार पिटाई करते रहे. इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई. इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों को जरा सी दया नहीं आई और उन्होंने इस बीच आठ महीने की गर्भवती रुकैया की हत्या कर दी. मृतक के मायके पक्ष के लोग जब ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था. उसका शव फंदे से लटका हुआ था जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पति मंसूर, सास अंसरी, जेठ मतलूब, मारुख, देवर मुबारिक, जेठानी बुसरा, मारुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.

विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711







Related Posts

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

🔊 Listen to this हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोबाइल मार्केट में मोबाइल खरीदने पहुंचे एक युवक ने पेमेंट का…

Read more

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

🔊 Listen to this पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के शेर वाली गली में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
error: Content is protected !!