हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पानी में डूबा कर हत्या करने के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने लूटा हुआ ई-रिक्शा, मोबाइल, नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रिहान पुत्र जुल्फिकार और गुलजार उर्फ राहुल उर्फ गोलू पुत्र हरेंद्र निवासी निवासीगण गुलावठी है। गिरफ्तार किए गए रिहान के खिलाफ 10 और राहुल के खिलाफ 13 मुकदमे पंजीकृत है।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा लूटने के इरादे से एक ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे ई-रिक्शा लूट लिया था और चालक को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400

































