हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर पालिका अभियान चलाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराएगी और सरकारी भूमि के दस्तावेजों को भी खंगाला जाएगा। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों की रडार पर हापुड़ के अटल गौरव पार्क के बाहर तथा नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार पर दुकानें भी है जहां कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से दुकान को भीतर तक बढ़ाया हुआ है जो गैरकानूनी है।

हापुड़ की गढ़ रोड पर तहसील चौराहे के पास स्थित अटल गौरव पार्क के बाहर कुछ दुकानें हैं। दुकानदारों ने नियमों को दरकिनार कर अवैध रूप से अपनी दुकानों को पीछे बढ़ाया हुआ है जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। ऐसे में अवैध कब्जाधारियों के हौसले भी लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद हापुड़ के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही नगर पालिका के मुख्य द्वार पर तथा अटल गौरव पार्क व अन्य क्षेत्र में अवैध रूप से दुकान को बढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur


























