हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को इसी क्रम में नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम पुलिस बल के साथ मैदान में उतरी और दुकानदारों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। गढ़ रोड पर स्थित आर्य समाज के सामने जब टीम व्यापारियों को चेता रही थी कि इसी दौरान उनका सामना व्यापारियों से हो गया जहां अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों और नगर पालिका की टीम में जमकर नोकझोंक हुई।
विभाग का कहना है कि वह लगातार कई दिनों से दुकानदारों को चेता रहा है लेकिन दुकानदार मानने को तैयार नहीं है। अगर दुकानदार अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, यातायात पुलिस, हापुड़ कोतवाली पुलिस के साथ एक ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन लेकर सड़कों पर उतरे और दुकानदारों को माइक और लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























